क्राइम

छत्तीसगढ़ – देशी कट्टा ले कर घूम रहा था युवक,पुलिस ने धर दबोचा , 2 नग कट्टा और 6 नग कारतूस बरामद, पढ़े पूरी खबरे – cgtop36.com


रायपुर। देशी कट्टा के साथ एक आरोपी और एक अपचारी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक अवैध शस्त्र रखने वालो के विरूध्द मुखबीर की सूचना पर भावना नगर हीरा होटल पेट्रोल पम्प के पास अपचारी बालक द्वारा अवैध रूप से अपने कमर मे देशी कटटा रखा मिला एवं पेन्ट के जेब में 03 नग कारतूस रखा मिला।

read also – छत्तीसगढ़- सड़क हादसे में नानी और नाती की मौत, पढ़े पूरी खबरे

वही चण्डी नगर में आरोपी कामरान अली पिता कासम अली उम्र 25 वर्ष साकिन चण्डी नगर थाना खम्हारडीह रायपुर के पास कमर के पीछे देशी कटटा रखा मिला एवं पेन्ट के जेब में 03 नग कारतूस रखा मिला उक्त 02 नग कटटा एवं 06 नग कारतूस कुल किमती को जप्त कर धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से कट्टा प्राप्ति के संबंध के पूछताछ जारी है. उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मंजूलता राठौर थाना प्रभारी थाना खम्हारडीह एवं स्टाफ स.उ.नि. रमेश यादव, प्र.आर-33 बच्चन सिंह ठाकुर आर. 1684 सचिन पाण्डेय, का विशेष योगदान रहा है। गिरफ्तार आरोपी 1.कामरान अली पिता कासम अली उम्र 25 वर्ष निवासी चंडीनगर थाना खम्हारडीह 2.अपचारी बालक जप्त सामग्री 2 नग देसी कट्टा और 6 नग कारतूस



Related Articles

Back to top button