छत्तीसगढ़

जनसंपर्क विभाग की अभिनव पहल, युवा महोत्सव की पल-पल की यादगार फोटो वेबसाईट पर उपलब्ध

राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित युवा महोत्सव की पल-पल की यादगार तस्वीरें अब जनसंपर्क विभाग की वेबसाईट से आसानी से प्राप्त की जा सकेंगी।

जनसंपर्क विभाग द्वारा अभिनव पहल करते हुए इस महोत्सव के सभी आयोजन स्थलों पर आयोजित प्रतियोगिताओं की पल-पल की तस्वीरों को विभाग की वेबसाईट पर अपलोड की गई है ताकि इस युवा महोत्सव में शामिल युवा अपनी तस्वीरें आसानी से प्राप्त कर सकेेें। 
         

युवा महोत्सव से संबंधित तस्वीरें प्राप्त करने के लिए यूआरएल http://cg.nic.in/dpr/ अथवा http://dprcg.gov.in/ से प्राप्त की जा सकती है।  

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button