राशिफल - अध्यात्म

14 January 2020 – आज का राशिफल

मेष: दिन आप अध्ययन मनन और धार्मिक प्रवचन सुनने में बिताना चाहते हैं लेकिन काफी समय इस कार्यक्रम में ब्रेक लग रहा है। आज के दिन भी आपको अपने बुजुर्ग के आदेश पर चलना होगा। शाम के समय कुछ गेस्ट और पारिवारिक मित्र घर आ सकते हैं।

वृषभ: दिन आपके लिए आराम का नहीं होता है। जब चारों तरफ आपकी जरूरत हो और सामाजिक दायरे में आप एक गणमान्य हस्ती बनना चाहते हैं तो शनिवार को घर बैठकर बर्बाद नहीं करें।

मिथुन: दिन आपके लिए एक नहीं बल्कि अनेक प्रकार के कार्यों को निपटान का हो सकता है लेकिन आमतौर पर आपकी नींद ही पूरी नहीं हो पाती है। आप मीडिया या सार्वजनिक सेवा से जुड़े हैं तो बिजनस पार्टी में जाना भी आपको आज जरूरी होगा।

कर्क: दिन हो और आपके पास कोई काम न हो ऐसा नहीं हो सकता है। आज के दिन जहां कई काम एक साथ निपटाने होंगे वहां अपने सुपिरियर बॉस आदि की सेवा में भी हाजिर होना पड़ सकता है। अपने कागजातों को पूरा रखें।

सिंह: आज आपको अपने वाहन के मेंटिनेन्स का जिम्मा उठाना पड़े। वैसे तो यह छुट्टी को पहले ही बुक कर लेता है। यदि किसी सेवा जॉब सेक्टर में कार्यरत हैं तो हो सकता है कुछ ऑफिशियल इंगेजमेंट भी आपके आराम में खलल डाल सकती है।

कन्या: दिन आपके लिए ज्यादा मशरूफियत का होता है। सवाल सिर्फ व्यस्तता का नहीं है बल्कि डोमेस्टि अफेयर्स आए दिन एक्स्ट्रा लीव लेकर भी पूरे करने होंगे।

तुला: दिन जहां आप ड्यूटी की टेंशन से मुक्त रहते हैं वहां अपने निजी अफेयर आड़े आते हैं। आपके दोस्तों प्रियजनो की शिकायत भी यही रही कि आप उनके घर पर नहीं मिलते हैं उनके बुलाने पर भी स्वयं गायब हो जाते हैं। आज उन सबकी शिकायत दूर हो जाती।

वृश्चिक: दिन आपकी चिंताएं और बढ़ जाती है। बहुत बिंदास अंदाज में आज आपको सजना संवरना होता लेकिन तत्काल ही कोई फोनकॉल आपके प्रोग्राम को बदल सकता है। घर के किसी सदस्य के लिए भी आपको कुछ खरीदना पड़ सकता है।

धनु: दिन घर के रखरखाव का सारा भार आपके कंधों पर आ सकता है, अभी आप ऐसे दिन को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं जिसके बीच आप अपने सभी वस्त्र को सहेज सकें। जिम पार्लर आदि जाना हो तो बढ़ते व्यय का भी ध्यान रखें।

मकर: व्यावसायिक अवसर का पूरा लाभ उठाना तो जानते हैं लेकिन कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपको इस दिन ड्यूटी पर भी बुला सकते हैं। मन मारकर आप एक्स्ट्रा कार्य के लिए निकल चलते हैं वहां अचानक रास्ते में मिलने वाला प्रियजन भी अपनी शिकायत पेश कर सकता है।

कुंभ: किसी हल्के फुल्के रोजगार से संबंध हैं तो फिर आज की छुट्टी आपके लिए अपने करियर में नए कान्टैक्ट बढ़ाने के लिए उपयोगी है। सुबह से ही किसी चहेते के फोनकॉल से विचलित होने के बजाय आप हित पहले ध्यान में रखें।

मीन: घर पर बैठना आपके लिए बोरियत का सबब हो जाता है तो आप हफ्ते भर की थकान को नींद के जरिए मिटाते हैं। वैसे आजकल घर से निकलकर किसी बार रेस्तरों में बैठकर कुछ खना पीना भी भारी खर्चे का बोझ डाल लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button