वायरल पोस्ट – रणवीर बन गए मिकी माउस तो दीपिका बनी मिनी माउस, रणवीर का निकला पेट बाहर तो दीपिका दिखीं ऐसे
णवीर ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें दीपिका और रणवीर मिकी माउस और मिनी माउस बने नजर आ रहे हैं
कोरोना महामारी के कारण बॉलीवुड सितारे और खिलाडी अपने घरों में ही कैद हैं। इन समयों में सभी सेलेब्स घर में कुछ ना कुछ क्रिएटिव कर रहे हैं। दीपिका इन दिनों कुक बन गई हैं और हर रोज पति रणवीर को कुछ ना कुछ स्पेशल बनाकर खिला रही हैं। इ
दीपिका हर रोज तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। लॉकडाउन में वो क्या कर रही हैं इस बात की जानकारी भी लगातार दे रही हैं। एक मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है यह पोस्ट दीपिका ने नहीं रणवीर ने की है। रणवीर ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें दीपिका और रणवीर मिकी माउस और मिनी माउस बने नजर आ रहे हैं। फोटो में रणवीर का पेट बहुत निकला दिख रहा है, वहीं दीपिका काफी स्लिम ट्रिम दिख रही हैं।
रणवीर ने तस्वीर के साथ जो कैप्शन दिया है उसमें इसकी भी वजह रणवीर ने बताई है। रणवीर ने लिखा है- दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। बता दें कि रणवीर आजकल दीपिका के हाथ के बने लजीज पकवान खा रहे हैं और उनका पेट बाहर निकल रहा है।