छत्तीसगढ़

तीन तलाक की पीड़िता ने एसपी ऑफिस में खाया जहर, कोरबा का मामला

तीन तलाक देश मे प्रतिबंधित हो चुका है और साथ ही इस संबंध में कानून भी बन चुका है। तीन तलाक के नए कानून में तीन तलाक के खिलाफ सजा का भी प्रावधान किया गया है। बावजूद इसके तीन तलाक के मामले लगातार रुकने की बजाए बढ़ते जा रहे हैं।

बता दें कि कोरबा के एसपी ऑफिस में तीन तलाक की एक पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने एसपी ऑफिस में तीन तलाक के खिलाफ शिकायत लेकर आई थी जिसके बाद पुलिस के द्वारा कार्रवाई ना होने से वह परेशान थी। शिकायत के दौरान पीड़िता ने जिला पुलिस मुख्यायल परिसर में जहर का सेवन कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को पुलिसकर्मियों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button