छत्तीसगढ़

यहां धड़ल्ले से चल रहा था सेक्स रैकेट, 3 महिला और 3 पुरुष आपत्तिजनक हालत में सपड़ाये

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बेलादुला क्षेत्र से देह व्यापार में लिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है। बता दें कि देह व्यापार निजी होटल की फ्रेंचाइजी वाले स्थान पर चल रहा था। चक्रधरनगर थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि बेलादुला क्षेत्र में संचालित देह व्यापार की सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को मुखबिर से मिली थी।

सूचना पर डीएसपी पुष्पेंद्र बघेल ओर चक्रधरनगर थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में चक्रधर नगर थाने की टीम निजी होटल की फ्रेंचाइजी लिए हुए स्थल पर छापा मारा।

छापे के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में तीन महिला एवं तीन पुरुष पाए गए उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला एवं एक पुरुष दलाल भी शामिल है।

महिला कोलकाता निवासी बताई जा रही है जो अब अपने इस धंधे को बड़े स्तर पर फैलाने के मकसद से रायगढ़ में शिफ्ट हुई थी। एक अन्य आरोपी महिला रायपुर की बताई जा रही है। पुलिस ने यह रेड कार्रवाई बीती रात में की है और पीटा एक्ट के तहत आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button