छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रवि कांत कौशिक का निधन…सीएम,पूर्व सीएम समेत आला नेताओं ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रविकांत कौशिक नहीं रहे। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। पिछले दो दिनों से उनकी तबियत खराब बताई जा रही थी। कल शाम अचानक उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त उनकी तबियत खराब हुई, उस वक़्त वो प्रखर समाचार के दफ्तर में ही मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार रविकांत कौशिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि श्री कौशिक ने हमेशा पत्रकारिता के उंचे मानदण्डों को बनाए रखा। उनकी पहचान खबरों में निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर थी। उनका निधन प्रदेश के पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मृतआत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ड़ा. रमन सिंह ने मुखर एवं प्रखर पत्रकार रविकान्त कौशिक के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है इसे अपनी निजी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि कौशिक उनके अभिन्न पारिवारिक मित्र थे। प्रदेश की पत्रकारिता में स्थापित और अपना विशिष्ट स्थान रखने वाले कौशिक जी का देहावसान हृदयविदारक है।

छत्तीसगढ़ राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार रविकांत कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके आकस्मिक निधन पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पत्रकार रविकांत कौशिक बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाते रहे हैं. कौशक जी एक ईमानदार सकारात्मक पत्रकारिता की मिसाल रहे हैं. वे मेरे पारिवारिक सदस्य की तरह थे.उनका जाना छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के लिए बहुत बड़ी क्षति है. मैं ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे, और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button