राशिफल - अध्यात्म

खरमास में भूलकर भी न करें यह काम, आज से हुवा है शुरू

रामनारायण पंचांग के अनुसार आज से मतलब 16 दिसंबर यानी कि सोमवार के दिन से धनु संक्रांति लग रही है इसी के साथ खरमास भी शुरू हो रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास को मांगलिक कार्यों के लिए उचित नहीं माना गया है।

क्या है खरमास

जब सूर्य 12 राशियों का भ्रमण करते हुए बृहस्‍पति की राशियों धनु या मीन में प्रवेश करता है तो इसे खरमास कहा जाता है। यह महीना साल में दो बार चैत्र और पूस में आता है। खरमास के दौरान 30 दिन की अवधि में कोई भी मांगलिक कार्य विवाह, मुंडन, नवगृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते।

जब तक खरमास रहता तब तक कोई भी शुभ काम जैसे शादी ब्याह, गृह प्रवेश जैसे काम नहीं करने चाहिए. ऐसा करने से अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है. खरमास को अधिकमास या पुरुषोत्तममास की भी संज्ञा दी गई है

शास्त्रों में कहा गया है कि जिस महीने में सूर्य की संक्रांति नहीं होती है उस महीने को खरमास कहा जाता है. इसी वजह से यह माह अशुभ प्रभाव वाला माना जाता है. आइए जानते हैं खरमास के दौरान किन कामों को करने से सावधान रहना चाहिए-

मान्यताओं के अनुसार मलमास/ खरमास के महीने में शादी, सगाई, गृह-प्रवेश की पूजा करवाना मंगल फलदायक नहीं होता है। कहा जाता है कि अगर खरमास में इनमें से कोई भी काम किया गया तो परिवार के सदस्यों में कलह, अलगाव या रिश्तों में बहुत खटास पैदा हो सकता है.

मान्यता है कि मलमास/खरमास के महीने में बहुत शुभ मानी जाने वाली चीजें जैसे घर, मकान, गहने और नए वाहन की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके ऊपर ग्रहों का बुरा प्रभाव पड़ सकता है

कब खत्म होता है खरमास:

ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है कि जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन मकर संक्रांति होती है. इसी शुभ दिन खरमास का समापन होता है. इसके बाद ही मांगलिक कार्य करने चाहिए।

कहा जाता है कि जिस दिन खरमास खत्म होता है यानी कि मकर संक्रांति के दिन यदि जातक पवित्र गंगा नदी में स्नान करते हैं तो उन्हें पुण्यफल की प्राप्ति होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button