छत्तीसगढ़

जयस्तंभ चौक के चारों तरफ धारा 144 लागू, शाहीनबाग आंदोलनकारियों को पुलिस ने भगाया

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ एस भारतीदासन ने रायपुर के जयस्तंभ तथा इसके आसपास क्षेत्र में धारा 144 प्रभावशील की है. कलेक्टर ने विभिन्न में धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन को देखते हुए धारा 144 लागू करने के दिए निर्देश हैं।

बता दें कि चार मुख्य मार्गों पर धारा 144 लागू रहेगी. तात्या पारा से शास्त्री चौक, गुरुनानक चौक से शारदा चौक, कोतवाली चौक से जयस्तंभ चौक और सत्ती बाजार से कोतवाली चौक तक धारा 144 लागू रहेगी।

गौरतलब है कि बीती रात जयस्तंभ चौक के पास दो महीनों से हर रात प्रदर्शन कर रहे शाहीन बाग़ के आंदोलनकारियों को खदेड़ा है। जयस्तंभ चौक के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button