छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – विज्ञान महाविद्यालय की बीएससी और बीसीए की परीक्षाएं स्थगित

नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमण की रोकथाम और सुरक्षा की दृष्टि से शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर के स्वशासी स्नातक बी.एस.सी. और बी.सी.ए. अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित की गई है। साथ ही शेष परीक्षाएं यथावत रहेंगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य से मिली जानकारी अनुसार कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय और पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुपालन में उक्त परीक्षाएं 31 मार्च 2020 तक स्थगित की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button