छत्तीसगढ़

शाम 5 बजे बजाया जाएगा सायरन, केन्द्रीय गृह सचिव ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को लिखा पत्र

22 मार्च को सुबह 7 से शाम 9 बजे तक होगी ’जनता कफ्र्यू’ की अवधि प्रदेशवासी देंगे अति आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोरोना संकट से निपटने के उपायों के मद्देनजर 22 मार्च को ’जनता कफ्र्यू’ के आव्हान के संबंध में भारत सरकार के गृह सचिव अजय भल्ला ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल को पत्र लिखा है। 

उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री ने 19 मार्च को देश के नाम संबोधन में ’जनता कफ्र्यू’ का आव्हान किया है। जिसमें लोगों से सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक अपने घरों में रहने की अपील की गई है।

प्रधानमंत्री ने ’जनता कफ्र्यू’ के दौरान शाम पांच बजे देशवासियों से अपील की है कि वे डाॅक्टरों, चिकित्सा के पेशे में लगे लोगों, साफ-सफाई में लगे लोगों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दें। लोग अपने घरों की बालकनी, घर के दरवाजे पर खड़े होकर पांच मिनट तक ताली बजाकर, घण्टी बजाकर, थाली बजाकर अतिआवश्यक सेवाओं में लगे लोगों के प्रति आभार प्रकट कर सकते हैं।

केन्द्रीय गृह सचिव ने मुख्य सचिव से यह भी आग्रह किया है कि सभी नगरीय निकायों, पंचायतों, अग्निशमन केन्द्रों औद्योगिक क्षेत्रों, पुलिस और रक्षा सेवाओं के संस्थानों में शाम पांच बजे सायरन बजाकर लोगों को इसकी सूचना दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button