छत्तीसगढ़
रायपुर के नामी बिल्डरों की शिकायतें रेरा में दर्ज, बिना पंजीयन के संभव नहीं अब यह
छत्तीसगढ़ में मकानों और भूखंडों के विक्रय पर प्रतिबन्ध लगाने वाली कार्रवाई के बाद अब रेरा में नामी बिल्डरों के खिलाफ शिकायतें मिलने लगी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के कई बड़े बिल्डर्स के खिलाफ लोगों ने शिकायतें दर्ज करवाई हैं।
बता दें कि रेरा में अब तक बिल्डरों-कॉलोनाइजरों और प्रमोटर्स के खिलाफ लगभग 887 शिकायतें आईं थीं जिनमें से 533 पर फैसला हो गया है। मामलों में रेरा ने बिल्डरों को अधूरे कामों को पूरा करने के आदेश दिए हैं और जुर्माना भी लगाया है। छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण में 1093 प्रोजेक्ट रजिस्टर्ड हैं। साथ ही 767 प्रमोटर्स और 426 एजेंटों ने भी अपना पंजीयन करवाया है। रेरा का रूख साफ़ है कि प्राइवेट और सरकारी योजनाओं में मकान जमीन की खरीदी बिक्री केवल वही लोग कर पाएंगे जिनका पंजीयन रेरा में रेजिस्टर्ड है।




