छत्तीसगढ़
जब राजधानी रायपुर के सीएसपी को गोली मारने की दी बदमाश ने धमकी, फिर
राजधानी रायपुर के आजाद चौक सीएसपी नसर सिद्धिकी को किसी अज्ञात बदमाश ने गोली मारने की धमकी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बदमाश ने सीएसपी से गाली-गलौज की है।
मामले में सीएसपी नसर सिद्धिकी ने कोतवाली थाने में शिकायत की है। कोतवाली थाने में केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।




