coronavirus:PM नरेंद्र मोदी ने दिया इम्यूनिटी स्ट्रांग करने का यह मंत्र, जान लिजिये आप भी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इम्यूनिटी पावर स्ट्रांग करने की सलाह दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयुष मंत्रालय का एक प्रोटोकॉल शेयर किया है और साथ ही यह अपील भी की है कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें. साथ ही लिखा कि इस समय हमें स्वस्थ रहने की जरूरत है, आखिरकार अच्छी सेहत से ही वास्तविक ख़ुशी मिलती है….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेयर की गई इस इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि Covid 19 संकट से लड़ने के लिए आयुर्वेद के इन इम्यूनिटी पावर स्ट्रांग करने वाले नुस्खों का इस्तेमाल करें:
गर्म पानी पिएं:
पूरे दिन गर्म पानी पिएं. गर्म पानी पीने से शरीर की अशुद्धियां पसीने के जरिए या अन्य माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाती हैं.
योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन करें:
रोजाना कम से कम 30 मिनट तक योगासन, प्राणायाम और मेडिटेशन करने की आदत डालें. ऐसा करने से बॉडी की इम्यूनिटी पावर स्ट्रांग होती है.
हल्दी, धनिया, जीरा और लहसुन का करें इस्तेमाल:
खाना बनाने में हल्दी, धनिया, जीरा और लहसुन का इस्तेमाल करें. दरअसल, रसोईघर में मौजूद यह मसाले भी बॉडी की इम्यूनिटी पावर को बूस्ट अप करते हैं. ऐसा करने से बॉडी की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है.
च्यवनप्राश खाने की पिएं:
प्रतिदिन सुबह 10 ग्राम (1 टी स्पून) च्यवनप्राश खाने की आदत डालें. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी.
हर्बल चाय और काढ़ा पिएं:
हर्बल चाय लें. काढ़ा पिएं. तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सूखा अदरक (सोंठ) और किशमिश का काढ़ा बनाएं और प्रतिदिन दिन में एक बार या 2 बार इसका सेवन करें.
गोल्डन मिल्क का V:
150 ग्राम गर्म दूध में आधा टी स्पून हल्दी पाउडर डालकर ‘हल्दी का दूध’ बनाएं और इसका सेवन करें.
नाक की करें ऐसे केयर:
रोज सुबह और शाम के समय नाक के दोनों छिद्रों में तिल का तेल, नारियल का तेल या घी डालें.
ऑयल पुलिंग थेरेपी:
एक टेबल स्पून तिल का तेल या नारियल का तेल मुंह में लें. इसे गटकना नहीं है, इसे 2 से 3 मिनट तक मुंह में ही रखें और इसके बाद गर्म पानी का इस्तेमाल हुए कुल्ला (थूक) दें. इसे दिन में में 1 से 2 बार करें.
स्टीम लें:
दिन में एक बार कम से कम पानी में पुदीना या अजवाइन डाल कर गर्म करें और इसकी भाप लें.
लौंग ऐसे है असरदार:
लौंग के पाउडर को चीनी या शहद के साथ मिलाकर इसे दिन में 2 या 3 बार लें. (अगर सूखा बलगम या गले में खराश है तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है).
आयुष मंत्रालय ने कोरोना वायरस (Covid 19,Coronavirus) से बचाव के लिए इम्यूनिटी पावर को स्ट्रांग करने की सलाह दी है. इम्यूनिटी पावर को स्ट्रांग करने के लिए मंत्रालय ने आयुर्वेद के प्राकृतिक नुस्खों (जिनका जिक्र ‘दिनचर्या’ और ‘ऋतुचर्या’ में है) का समर्थन किया है.




