खेल जगत

दुनियाभर में कोरोना वायरस के कहर के चलते चीन में होगा इन अहम खेलों का आयोजन

विश्व के करीब 80 लाख लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं. 42 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस ने भारत में भी 38 लोगों की जान ले ली है. यहां करीब 1800 लोग इसके संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. हालांकि चीन ने अब इस वायरस पर काबू पाने का दावा किया है और वुहान में जिंदगी पटरी पर लौटती दिख भी रही है. चीन में करीब 3200 लोग इस महामारी के चलते अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे, लेकिन उसी चीन को एशियन यूथ गेम्स के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है.

चीन के वुहान से हुई थी कोरोना वायरस की शुरुआत
ओलिंपिक काउंसिल आफ एशिया ने बुधवार को ये बड़ा फैसला लेते हुए चीन में होने वाले तीसरे एशियन यूथ गेम्स की तारीखों का ऐलान किया. इन खेलों का आयोजन अगले साल नवंबर में किया जाएगा. चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई थी जो देखते ही देखते यूरोप, अमेरिका और एशिया में फैल गई. इसकी वजह से टोक्यो ओलिंपिक खेलों को भी एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया.

20 से 28 नवंबर के बीच होगा खेलों का आयोजन

ओलिंपिक काउंसिल आफ एशिया ने एशियाई युवा खेल 20 से 28 नवंबर तक कराने का फैसला किया है. इसके मेजबान पर फैसला 2019 में ही हो गया था लेकिन तारीखों की घोषणा बुधवार को हुई. ओलिंपिक काउंसिल आफ एशिया के महानिदेशक हुसैन अल मुसल्लम ने एक पत्र में कहा, ‘मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि ओसीए ने चीन के शांतोउ में होने वाले तीसरे एशियाई युवा खेलों की आयोजन समिति के साथ मिलकर तय किया है कि ये खेल अगले साल 20 से 28 नवंबर के बीच आयोजित कराए जाएंगे.’ पहले यूथ एशियन खेल 2011 में सिंगापुर और दूसरे 2013 में नानजिंग में हुए थे. श्रीलंका में 2017 में होने वाले खेल टाल दिए गए थे.

Related Articles

Back to top button