inh24छत्तीसगढ़

एसबीआई बैंक गाताडीह मे चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार , बैंक के अंदर घुस रोकड़ कक्ष की ग्रिल एवं दरवाजे को तोड़ बड़ी घटना को दिए रहता अंजाम

सरसींवा. मामला इस प्रकार है कि दिनांक 23.07.2021 को प्रार्थिया संगीता एक्का द्वारा एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22-23/07/2021 के दरम्यानी रात्रि करीबन 02/00 बजे अज्ञात चोर द्वारा भारतीय स्टेट बैंक शाखा गाताडीह में चोरी करने की नियत से शाखा प्रबंधक के केबिन में स्थित लोहे की खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश कर रोकड़ कक्ष की ग्रिल एवं दरवाजे के संकल को तोड़कर रोकड़ कक्ष में प्रवेश करके रोकड़ आलमारी को तोड़ने का प्रयास किया। कि रोकड़ कर में स्थित सीसीटीव्ही कैमरे को नुकसान पहुंचाया कि रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध क्रमांक 159/21 धारा 457,380,511,427 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान घटना स्थल का बारीकि से निरीक्षण कर घटना स्थ्ल एसबीआई बैंक पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं आसपास दुकानो मे लगे कैमरे का फुटेज निकालकर लगातार 10 घण्टे तक बारीकि से निरीक्षण कर संदेही का पहचान कर आसपास के गांव मे संदेही का फोटो दिखाकर संदेही प्रेमसिंह उर्फ गोलू सिदार को थाना लाकर बारिकी से पूछताछ किया गया। जो घटना कारित करना स्वीकार करने से मेमोरण्डम कथन मे इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टार्च, प्लास पेंचिस एवं लोहे के राड़ को जप्त किया गया।

Read also – सावन सोमवार के पहले दिन मंदिर के खुले पट, उमड़ी भक्तो की भीड़, देखिये खूबसूरत मंदिर का दृश्य…

आरोपी प्रेमसिंह उर्फ गोलू सिदार पिता करनसिंह सिदार उम्र 21 वर्ष साकिन गाताडीह थाना सरसींवा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने परे आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

Related Articles

Back to top button