छत्तीसगढ़
आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला को पत्रकारिता विश्वविद्यालय में स्थापित शोधपीठ का बनाया गया अध्यक्ष
आरटीआई एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला को पत्रकारिता विश्वविद्यालय में स्थापित शोधपीठ का अध्यक्ष बनाया गया है. इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी किये गए आदेश के अनुसार कुणाल शुक्ला को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में स्थापित कबीर विकास संचार केंद्र शोधपीठ में अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि अध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष तक प्रभाशील रहेगा।




