छत्तीसगढ़

घर घुसकर मितानिन से किया अनाचार, पत्नी बच्चे को जान से मारने की देता रहा धमकी

रायगढ़ जिले में तकरीबन सात आठ महीनों से आरोपी भिंडी दर्रा भाटा निवासी महिला को रास्ते में छेड़ा करता था साथ ही पीछा कर अश्लील हरकतें भी करता था लगातार यह सिलसिला कई महीनों से चल रहा था।

इस बात से पीड़िता परेशान हो गई थी और इसकी जानकारी उसने अपने घर वालों को दी तब घर वाले राहुल के घर जाकर उसे समझाया भी इसके कुछ दिनों बाद तक वह शांत रहा था लेकिन फिर से अपने तथा अपने रिश्तेदारों के फोन से युवती को कॉल करके परेशान करने लगा साथ ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था।

25 दिसंबर को ढाका पति अपने काम से रायगढ़ गया था और वह अपने बच्चे के साथ घर में अकेली थी दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास राहुल चौहान महिला के घर में घुसा और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

महिला का पति जब वापस अपने काम से लौटकर घर आया तब पत्नी ने अपने साथ बीती घटना की जानकारी अपने पति को दी, इसके बाद परिवार के लोगों से सलाह मशवरा करके महिला का पति थाने में रिपोर्ट करने के लिए कहा। इसी बीच राहुल ने महिला के पति को धमकी दिया कि अगर घटना की शिकायत थाने में की तो उसके काम पर जाने के बाद पत्नी और बच्चे को जान से मार देगा। इससे महिला का पति बहुत घबरा गया और घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

घटना के बाद पीड़िता शर्म के मारे अपने परिवार के साथ मायके रहने चली आई, 28 अक्टूबर को आरोपी महिला के मायके भी पहुंच गया और उसके घर में घुसने का प्रयास करने लगा।

तब मायके वालों ने डायल 112 में फोन कर घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने ले कर आई। आरोपी के हौसले से महिला के सब्र का बांध टूट गया और उसने अपने साथ बीती पूरी घटना की जानकारी थाने में दी जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 454 506 354 (घ) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

वहीं महिला के साथ उसके मायके जाकर घर में घुस आये आरोपी की महिला के भाइयों ने लात घुसे और डंडे से जमकर पिटाई कर दी थी, इस बात केलिए आरोपी ने भी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस ने महिला के मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button