छत्तीसगढ़

लक्जरी होटल में फ्रॉड NRI कपल कर रहे बैन नोटों के एक्सचेंज की साजिश, जाने पूरा मामला… |


 Raipur News : एनआरआई दंपति ने बैन हो चुके नोटों को एक्सचेंज करने की साजिश रची। पूरा मामला राजधानी स्थित होटल किंग्सवे का है। जहां खुदको दुबई से पहुंचे NRI कपल बता कर होटल स्टाफ से नोटों की अदला बदली करने की साजिश की गई। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई दोनों की तस्वीरें भी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के लक्जरी होटल किंग्सवे में सोमवार को दोपहर 12:30 से 12:45 के बीच एक दुबई का NRI कपल पहुंचा। दोनों ने होटल स्टाफ से डिमॉनेटाइज्ड 500 और 1000 के नोटों को एक्सचेंज करने की बात कही। जिसपर होटल स्टाफ ने उन्हें  सूचित किया कि भारत से बाहर के नागरिकों से मुद्रा का आदान-प्रदान नहीं किया जाता है।

जिसके बाद दोनों ने बैन हो चुके 500 और 1000 के नोट बाहर निकाले और होटल स्टाफ से नए और पुराने नोट के बारे में बात करने लगे। इसी बीच होटल स्टाफ का दावा है कि उस कपल ने हांथ की सफाई दिखाते हुए कुछ नए नोट निकाल कर उन्हें दिखाए। वहीँ होटल स्टाफ ने इन कपल के जाल से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

Read More- दमोह में बाइक सवार भाई-बहन से लूट, जंगल में ले जाकर बहन के साथ दुष्कर्म,आरोपितों में एक महिला भी शामिल



Related Articles

Back to top button