लाइफस्टाइल

आंवला, अदरक और इलायची की चाय से दूर होंगी स्किन से जुड़ी प्रॉबलम


Tea Benefits For Skin: दुनियाभर में चाय पिने वालो की कमी नहीं है। दुनिया के कारिदों लोग ऐसे है जो अपने दिन की शुरुआत चाय से करते है। चाय न सिर्फ मूड को अच्छा रखने में मदद करता है, बल्कि आपको तरोताजा भी महसूस कराता है। और अदरक वाली चाय लाभ तो सबको पता है ही की कैसे अदरक वाली चाय में इतनी ताकत होती है कि ये सिर में होने वाले दर्द को तुरंत ठीक कर सकती है। सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीज के लिए तो ये सबसे सस्ती और घरेलू उपचार है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है की चाय आपके सकिन्न प्रोब्लेम्स में भी मदद कर सकती है।

भारत में कई तरह की चाय बनाई जाती है उनमे कुछ चाय इतनी प्रभावी होती हैं कि उन्हें पीने से न सिर्फ चेहरे पर दिखने वाला तनाव कम होता है, बल्कि त्वचा में निखार भी आता है। प्रदूषण हमें फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रति सेंसिटिव बनाता है, जिसकी वजह से हमारे चेहरे पर रिंकल्स, फाइन लाइन्स, डार्क स्पॉट और डलनेस आ जाती है. चाय एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है और तो और इसमें एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं। यही वजह है कि चाय की एक कप आपकी स्किन को चर्चा का विषय बना सकती है।

read also – इन पांच चीज़ों को मिलाकर बनाएं वेट लॉस ड्रिंक

चाय पीने के फायदे –

1.आंवला हर्बल टी: ग्रीन टी और ब्लैक टी की तरह ही आंवला हर्बल टी में भी स्किन को फायदे पहुंचाने वाले कई गुण मौजूद होते है , आंवला का रस विटामिन C के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। इस हर्बल चाय का रोजाना सेवन करने से स्किन के कोलेजन फॉर्मेशन को बढ़ाने में हेल्प मिलती है, जिससे त्वचा मुलायम और जवां दिखती है। आंवला से बनी चाय पिंपल्स के दाग और ब्रेकआउट को कम करती है. क्योंकि ये एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर है ।

2.ग्रीन टी: वेट लोस करने वालो को अक्सर ग्रीन टी का सेवन करते पाया जाता है, ग्रीन टी न केवल आपके वेट लोस्स में आपकी मदद करता है बल्की आपके स्किन में निखार लेन में भी मदद करता है। इसमें में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ये चाय जली हुई स्किन को मॉइस्चराइज़ करने का काम करती है। इसे हाइड्रेटेड रखती है और तो और सनबर्न के प्रभाव को भी कम करती है. ग्रीन टी स्किन की जलन, रेडनेस, ब्रेकआउट और सूजन को भी कम करने में मदद करती है। इसके अनगिनत फायदों की वजह से ही कई स्किन स्पेशलिस्ट भी ग्रीन टी को फेस पर अप्लाई करने की सलाह देते हैं. ये त्वचा के मामूली घावों को ठीक करने में भी मददगार है।

3.इलायची की चाय: इलायची की चाय के एंटीबैक्टीरियल गुण ब्रेकआउट की मरम्मत में काफी मददगार हैं। इलायची एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर है, जो त्वचा के दाग-धब्बों को दूर कर सकती है और आपके चेहरे को साफ और स्वस्थ बनाती है। इलायची में विटामिन C, कैल्शियम और मैंगनीज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं। जो आपकी स्किन के लिए बेहद फायदे मंद है।

4.ब्लैक टी: ब्लैक टी कई की सबसे पसंदीदा चाय है , ये पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है। ये चाय चेहरे पर समय से पहले दिखने वाले उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकने में मदद करती है। कई अध्ययनों के मुताबिक, बाकी चाय की तुलना में ब्लैक टी झुर्रियों को कम करने में काफी ज्यादा प्रभावी साबित होती है. ब्लैक टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन पर दाग-धब्बे पैदा करने वाले टॉक्सिन्स को रिमूव करने में मदद करता है। इस चाय को आप कॉटन के माध्यम से सीधे चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।

Black tea in glass cup. Isolated on white background

5.अदरक और हल्दी की चाय: अदरक और हल्दी गुणकारी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका इस्तेमाल तरह-तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है. अदरक और हल्दी दोनों ही दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती हैं. हल्दी और अदरक ऐसे मसाले हैं जो त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतों को दूर कर सकते हैं. अदरक और हल्दी की चाय एपिडर्मिस की हेल्थ को बनाए रखने के लिए उत्तम विकल्प है।

Pouring black tea into transparent cup isolated on black background



Related Articles

Back to top button