छत्तीसगढ़

घड़ी चौक पर स्कूटी में स्टंट करते दिखे नाबालिग लड़के, पुलिस ने लिया तुरंत संज्ञान


रायपुर। नाबालिग लड़के की स्कूटी स्टंट करते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नाबालिग लड़के को घड़ी चौक पर स्टंट करते देखा गया। पुलिस ने बताया कि यह वीडियो ट्वीटर के माध्यम से मिली है। वायरल वीडियो पर तुरंत संज्ञान में लेते चलानी कार्रवाई कर रही है। साथ ही पुलिस ने यातायात नियमों का पालन करने लोगों से अपील की। इन दिनों युवकों में स्टंटबाजी का खुमार चढ़ा हुआ है। जानलेवा स्टंट कर मौत को निमंत्रण दे रहे है। कई की जान भी जा चुकी है। फिर भी बाज नहीं आ रहे है. पुलिस भी स्टंट बाजों पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं है। साथ ही स्टंटबाजों के परिजनों को इस मामले की जानकारी देकर सुधारने की अपील की है।



read also – Train Cancel: ओड़िशा जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 10 जून तक ये सात ट्रेनें रहेंगी रद…



Related Articles

Back to top button