छत्तीसगढ़

महिला एवं बाल विकास मंत्री के साथ राजधानी में 1500 महिलाएं करेंगी पॉवर वॉक

रातों में महिलाओं के सुरक्षित कदमों के लिए महिला आयोग द्वारा पॉवर वॉक का आयोजन

सार्वजनिक स्थानों पर रातों में महिलाओ की उपस्थिति को सामान्य बनाने तथा लोगों को सड़क पर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजधानी में एक मार्च को महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अनिला भेंडिया की उपस्थिति में लगभग 1500 महिलाएं पॉवर वॉक करेंगी।

राष्ट्रीय तथा राज्य महिला आयोग द्वारा राजधानी के मरीन ड्राइव में एक मार्च को शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच पॉवर वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अधिक से अधिक महिलाओं, युवतियों और किशोरियोे से इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनने की अपील की गई है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार एक मार्च को देश में पहली बार हर राज्य मुख्यालय में महिलाओं का ’पॉवर वॉक’ आयोजित किया जाएगा।  पॉवर वॉक आयोजन का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के अधिकारों का बिना शर्त, एक मौलिक अधिकार के रूप में समर्थन करना है।

इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर ’सम्मान और अपमान’, ’सुरक्षित और असुरक्षित’ ’उचित या अनुचित’ की रूढ़िवादी विचारधारा को त्याग कर समाज की धारणा को बदलना और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की उपस्थिति को सामान्य महसूस कराना है।

कार्यक्रम से समाज में व्यापक स्तर पर एक प्रगतिशील मानसिकता लाने के साथ-साथ पीड़िताओं के आत्म-दोष की मानसिकता को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button