मनोरंजन

Sunny Leone ने रिक्रिएट किए फनी इमोजी, फैंस ने कहा – ‘इमोजी क्वीन’

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर ही कुछ फनी पोस्ट कर लोगों को हंसाती नजर आती हैं। इसी कड़ी में सनी ने अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो सोशल मीडिया इमोजी को रिक्रिएट करती काफी फनी लगी हैं। सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो एक नहीं दो नहीं बल्कि 9 तरह के इमोजी खुद के एक्सप्रेशंस से बनाती नजर आ रही हैं। इस दौरान सनी का अंदाज देखते ही बनता है।

साथ ही वीडियो में उनकी क्यूटनेस देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है। सनी लियोनी अपने अजीबो-गरीब एक्सप्रेशंस बनाकर फैंस को एंटरटेन करती देखी जा रही हैं। साथ ही कैप्शन के जरिए उन्होंने फैंस से उनका फेवरेट इमोजी भी पूछा है। फिर क्या था, सनी के सवाल के बाद कमेंट सेक्शन में जवाब की लाइन लग गई है। साथ ही एक्ट्रेस के इस मजेदार वीडियो को अबतक 7 लाख 89 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही मलयालम साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘शेरो’ तमिल फिल्म ‘वीरमादेवी’ और ‘रंगीला’ में नजर आएंगी। इसके साथ ही वो डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म ‘अनामिका’ में भी देखी जाने वाली हैं। सनी लियोनी को आखिरी बार फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ के स्पेशल नंबर में देखा गया था।

देखें यह वीडियो – https://www.instagram.com/reel/CPUtED5juyq/?utm_medium=copy_link

Related Articles

Back to top button