छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के निजी सचिव ओ पी गुप्ता को यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

यौन उत्पीड़न के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के निजी सचिव ओ पी गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ओ पी गुप्ता के खिलाफ एक नाबालिग लड़की ने दो दिन पहले यौन प्रताड़ना का मामला महिला थाने में दर्ज कराया था।

पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में ओ पी गुप्ता के खिलाफ 3 साल से शोषण का आरोप लगाया है। रायपुर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सचिव को कल रात उनके घर से गिरफ़्तार किया। कहा जा रहा है कि ओ पी गुप्ता को सिविल लाइन थाने में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button