पेट्रोल डीजल और बढ़ते गैस सिलेंडर के दामों को लेकर एनएसयूआई ने पीएम मोदी का किया पुतला दहन, जमकर नारेबाजी

सोनू केदार अंबिकापुर – पेट्रोल डीजल और बढ़ते गैस सिलेंडर के दामों को लेकर अंबिकापुर एनएसयूआई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और बढ़ते दामों पर नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Read Also – अंबिकापुर – सैनिक स्कूल के 7 अधिकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमित, स्कूल में हड़कंप
बता दें कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और बढ़ते हुए गैस के दामों को कम करने की मांग की है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि मोदी सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता की जेब पर डाका डाल रही है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर के संगम चौक में खाली गैस सिलेंडर लेकर पहले नारेबाजी की उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Read Also – छत्तीसगढ़ का एक गांव ऐसा जहां 6 किमी किमी की जर्जर सड़क के बजाय जाना पड़ता है 100 किलोमीटर, ग्रामीणों के जी का जंजाल
आपको बता दें कि देशभर में लगातार पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है जिससे आम लोगों के जेबों पर सीधाअसर पड़ रहा है। जिसको देखते हुए एनएसयूआई ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर केंद्र सरकार से बढ़ते हुए दामों को कम करने की मांग की।




