
कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – पलारी में शासन के पैसो का किस तरह दुरुपयोग हो रहा है इसका ताजा उदाहरण नगर पंचायत पलारी में देखने को मिला नगर पंचायत द्वारा दतान रोड में पलारी मुख्य मार्ग करीब आधा किलोमीटर अंदर वार्ड क्रमांक 5 में तालाब के पास में ही मौजूद श्मशान भूमि में यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण करने का गजब कारनामा किया गया है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – शादी का झांसा देकर युवक ने युवती के साथ बनाया शारीरिक संबंध
इस बात से नगरवासी जबरदस्त चुटकी ले रहे हैं और लोगों के बिच यह चर्चा के साथ साथ मनोरंजन की बातचीत भी हो गई है। नगर में चर्चा है कि इससे किस तरह के यात्रियो को लाभ मिलेगा जबकि इस जगह पर श्मशान है एवम यात्रियों का आवागमन तो बिल्कुल ही नही होता ऐसी जगह पर यात्री प्रतिक्षालय बनाना औचित्यहीन है।
Read Also – मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, ऐसा होगा आनेवाले दो दिनों का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं बर्फ, प्रदेश में इन जगहों का देखें पूर्वानुमान
उल्लेखनीय है कि उक्त स्थान के निर्माण पर कौन से मद से व कितनी राशि खर्च कर निर्माण किया गया है इसका भी उल्लेख करना नगर पंचायत ने जरूरी नही समझा है इतना ही नहीं उक्त प्रतिक्षालय में लोगो के बैठने की कोई व्यवस्था भी नही है तो ऐसे निर्माण कार्य की क्या जरूरत है। गौरतलब है ऐसी जगह सिर्फ असामाजिक तत्वों के आरामगाह के लिए सुविधाजनक एव उपयुक्त हो जाएगा क्यो कि जहा निर्माण हुआ है पुरी तरह सुनसान मार्ग है।




