छत्तीसगढ़
अंबिकापुर – सैनिक स्कूल के 7 अधिकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमित, स्कूल में हड़कंप
सोनू केदार अंबिकापुर – सरगुजा के सैनिक स्कूल के 7 अधिकारी कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए जिससे सैनिक स्कूल में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले हुए सैनिक स्कूल परीक्षा में सभी शामिल हुए थे। आपको बता दें कि सरगुजा में एक हफ्ते के भीतर आंकड़ा 80 के पार पहुँच चुका है।




