inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

कोरोना का कहर बदस्तूर जारी, देश में आंकड़ा 5 लाख पार, जानिए छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों के हाल

पिछले 24 घंटे में 18,256 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि

अब भारत में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। का देश में 18 हजार से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में 18,256 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। देश में अभी तक 5,09,446 मामले आ चुके हैं

राज्यों की बात करें तो कल महाराष्ट्र में 5024, तमिलनाडु में 3645, दिल्ली में 3460, तेलंगाना में 985, उत्तर प्रदेश में 750, आंध्र प्रदेश में 605, गुजरात में 580, पश्चिमी बंगाल में 542 दर्ज किए गए हैं। अब देश में अभी तक 5,09,446 मामले आ चुके हैं।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कल छत्तीसगढ़ में 89 मरीज पाए गए हैं राज्य में अब धनात्मक मरीजों की संख्या 647 है, तो वही अब तक कुल छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2545 संक्रमित मरीज पाए गए हैं। अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 647 है।

वहीं भारत में 2 लाख 95 हजार 689 मरीज अभी तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 1,97,784 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 381 लोगों की मौत हुई है। अभी तक 15689 लोग दम तोड़ चुके हैं। इनमें से सर्वाधिक महाराष्ट्र में 7106 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button