inh24छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर – मेकाहारा के डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ में रायपुर के डीडी नगर थाना में एक MBBS डॉक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर की रहने वाली आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने MBBS डॉक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर मेकाहारा में पदस्थ MBBS PG डॉक्टर दीपांकर साहू के खिलाफ डीडी नगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर पीड़ित महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि वो रायपुर के डीडी नगर सेक्टर 2 में किराए का मकान में रहती है और पिछले 2 सालों से आरोपी डॉक्टर उससे शादी करने का वादा करके शारीरिक शोषण कर रहा है।

शिकायत में कहा गया है कि महिला ने आरोपी डॉक्टर से जब शादी करने की बात की तो उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीडित महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो जांच में सभी बाते सही पाए जाने के बाद डॉक्टर के खिलाफ रेप की धाराओ में मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button