छत्तीसगढ़

Big breaking – झीरम कांड की आरोपी महिला नक्सली गिरफ्तार

एनआईए को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनआईए ने भगोड़े नक्सली सुमित्रा पुनेम को गिरफ्तार किया है। सुमित्रा पर 2013 में छत्तीसगढ़ की दरभा घाटी में कांग्रेस के काफिले पर हुए हमले का आरोप है।

एनआईए ने सुमित्रा पर पहले ही चाजर्शीट दर्ज किया था। सुमित्रा दरभा डिविजन की सदस्य है। इस पर इनाम भी घोषित था। बता दें कि 2013 में हुए झीरम घाटी हमले को लेकर एनआईए ने 39 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था।

इनमें से 10 को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो को मुठभेड़ में मारा गया है जबकि अन्य 27 को भगोड़ा घोषित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button