inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – खादी ग्रामोद्योग के सहायक संचालक को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

 जगदलपुर –  खादी ग्रामोद्योग के सहायक संचालक नितिन बैस को एसीबी ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने प्रधानमंत्री रोजगार निर्माण कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत सब्सिडी लोन पास कराने की एवज में रुपए मांगे थे। एसीबी टीम ने पहली किश्त के 5 हजार रुपए लेते पकड़ा है।जानकारी के मुताबिक, केशकाल निवासी जुबेर मेमन ने प्रधानमंत्री रोजगार निर्माण कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उसका संपर्क खादी ग्रामोद्योग के सहायक संचालक नितिन बैस से हुआ। आरोप है कि उसने लोन पास कराने की एवज में 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

हालांकि सब्सिडी वाले लोन के लिए दोनों के बीच 15 हजार रुपए देना तय हुआ। इसके बाद जुबेर ने एसीबी से शिकायत कर दी। एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया। इसकी पुष्टि होने पर ट्रैप का आयोजन किया। पहली किश्त के रूप में 5 हजार रुपए देने के लिए जुबेर को आरोपी ने अपने कोंडागांव स्थित आवास पर बुलाया। वहीं एसीबी ने उसे पकड़ लिया।

सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों के लिए है योजना

यह योजना ऋण से जुड़ा हुआ सब्सिडी कार्यक्रम है। इसे सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्योगों के लिए उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लागू किया गया है। योजना के अनुपालन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खादी एवं ग्रामीण उद्योग आयोग (केवीआईसी) नोडल एजेंसी हैं। इसके चलते जुबेर ने सब्सिडी लोन के लिए वहां आवेदन किया था।

READ ALSO,,Aiims Recruitment 2020 – AIIMS ने निकाली 3000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, इस तारीख से पहले करे आवेदन

Related Articles

Back to top button