inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – दुष्कर्म के मामले में फंसे आईएएस जनक पाठक को मिली जमानत

दुष्कर्म के मामले में फंसे आईएएस जनक पाठक को हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर के पूर्व कलेक्टर को अग्रिम जमानत दे दी है। जांजगीर में पदस्थ रहे आईएएस पर जांजगीर से स्थानान्तरण के बाद एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। केस में आईएएस जनक पाठक को हाईकोर्ट ने राहत देते हुए जमानत दे दी है।

बता दें कि जांजगीर के पूर्व कलेक्टर को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की सुनवाई अरविंद सिंह चंदेल की एकल पीठ में हुई जिसमें याचिकाकर्ता की ओर से शशांक ठाकुर, आशुतोष पाण्डे और हिमांशु सिन्हा वकील के तौर पर पैरवी कर रहे थे। न्यायालय ने यह कहकर आईएएस को अग्रिम जमानत का लाभ दिया कि पूरी एफआईआर पढ़ने के बाद यह स्पष्ट होता है कि एफआईआर देर से कराई गई, इससे मामला कमजोर हो रहा है।

Related Articles

Back to top button