inh24Youth Corner

Aiims Recruitment 2020 – AIIMS ने निकाली 3000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, इस तारीख से पहले करे आवेदन

 बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छा मौका है. भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने नई दिल्ली, भुवनेश्वर, रायबरेली और अन्य AIIMS के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2020 के माध्यम से तीन हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप बी के पदों पर होने जा रही हैं। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट के माध्यम से 18 अगस्त, 2020 शाम 5 बजे तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें

शहर और पदों की संख्या : कुल 3803 पद 

एम्स नई दिल्ली – 597 पद

एम्स भुवनेश्वर – 600 पोस्ट

एम्स देवगढ़ – 150 पद

एम्स गोरखपुर – 100 पद

एम्स जोधपुर – 176 पद

एम्स कल्याणी – 600 पद

एम्स मंगलगिरि – 140 पोस्ट

एम्स नागपुर – 100 पद

एम्स पटना – 200 पद

एम्स रायबरेली – 594 पद

एम्स रायपुर – 246 पद

एम्स ऋषिकेश – 300

महत्वपूर्ण तिथियां :

पंजीकरण जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 05 अगस्त, 2020

पंजीकरण जमा करने की अंतिम तिथि : 18 अगस्त, 2020 (शाम 5 बजे) तक

आयु सीमा :

उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

शैक्षिक योग्यता :

उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई अधिसूचना देखें।

आवेदन प्रक्रिया :

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiims.edu/en.html पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और उम्मीदवार आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 18 अगस्त, 2020 (शाम 5 बजे) तक पूरा करें। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button