छत्तीसगढ़

NHM कार्यकर्ताओं का अब इस्तीफा नही होगा स्वीकार, MD शुक्ला ने लिखा छग जे सभी CMHO को पत्र

रायपुर –  प्रदेश के कई जिलों में एनएचएम कार्यकर्ता अपना इस्तीफा सीएमएचओ को सौंप चुके हैं। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे एनएचएम कार्यकर्ताओं के इस्तीफे का दौर लगातार जारी है। प्रदेश के कई जिलों में एनएचएम कार्यकर्ता अपना इस्तीफा सीएमएचओ को सौंप चुके हैं। लेकिन दूसरी ओर एनएचएम की एमडी प्रियंका शुक्ला ने एनएचएम कर्मचारियों का इस्तीफा स्वीकार नहीं का निर्देश जारी किया है। उन्होंने सामूहिक इस्तीफे को नियम नियम विरुद्ध बताया है। इस संबंध में प्रदेश के सभी सीएमएचओ को निर्देश जारी कर दिया गया है। बता दें कि कल प्रदेश के 8 जिलों में 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था,

एनएचएम की एमडी प्रियंका शुक्ला की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब एनएचएम कार्यकर्ताओं का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। सामूहिक इस्तीफा नियम विरूद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि किसी भी एनएचएम कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, जारी निर्देश में ड्यूटी करने वाले को संरक्षण दिया जाए।

बता दें कि नियममीतिकरण की मांग को लेकर एनएचएम कार्यकर्ताओं पिछले 4 दिने से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं और अब वे जिलों में सीएमएचओ को इस्तीफा सौंप रहे हैं। कल प्रदेश के 8 जिलों में 5 हजार से अधिक एनएचएम कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था और आज भी कई जिलों के कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा सौंपा है।

Related Articles

Back to top button