छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग – शुक्रवार को रायपुर की आधे से ज्यादा आबादी को नहीं मिलेगा पानी, ये है वजह
रायपुर – 25 सितंबर यानी कल राजधानी रायपुर की आधे से ज्यादा आबादी को पानी नहीं मिलेगा। लॉकडाउन के बीच रायपुरवासियों के लिए यह एक परेशान करने वाली खबरहै। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शहर की लगभग 27 पानी टंकियों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
read also,,,NHM कार्यकर्ताओं का अब इस्तीफा नही होगा स्वीकार, MD शुक्ला ने लिखा छग जे सभी CMHO को पत्र
मिली जानकारी के अनुसार 25 सितंबर सीएसईबी ने 33 केवी लाइन के सीटीपीटी विस्थापन के चलते शटडाउन किया है। शटडाउन के चलते शुक्रवार को शहर की 27 टंकियों में पानी की सप्लाई नहीं होगी।




