मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नागपुर के लिए हुए रवाना, कृषि संशोधन बिल के खिलाफ आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में लेगें भाग
रायपुर – किसान कानून के खिलाफ आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संघ के गढ़ नागपुर में गरजेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नागपुर के लिए रवाना हो गए हैं, नागपुर रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि किसान बिल से मंडी की व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी, किसानों के भुगतान में देरी होगी और इसमें विवाद भी होंगे। मंडी शुल्क नहीं मिलने से राज्यों को हजारों करोड़ का नुकसान होगा।
read also,,ब्रेकिंग – शुक्रवार को रायपुर की आधे से ज्यादा आबादी को नहीं मिलेगा पानी, ये है वजह
सीएम ने कहा कि इस बिल के नियम से किसान अपने खेत में मजदूर होगा, गोदाम में माल रखने पर नियंत्रण नहीं हो सकेगा, महंगाई बढ़ने से आम आदमी को जबरदस्त मार पड़ेगी। उन्होने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि एयरपोर्ट, रेलवे के बाद किसानों की जमीन पर नजर है। कृषि राज्य का विषय है, लेकिन केंद्र सरकार ने राज्यों की सलाह लिए बिना नियम लागू किया है।सीएम भूपेश बघेल केंद्रीय नेतृत्व के आदेशानुसार नागपुर में आयोजित कृषि संशोधन बिल के खिलाफ आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में भाग लेगें और दोपहर साढ़े तीन बजे वापस रायपुर आएंगे।
read also,,NHM कार्यकर्ताओं का अब इस्तीफा नही होगा स्वीकार, MD शुक्ला ने लिखा छग जे सभी CMHO को पत्र



