छत्तीसगढ़
रायपुर दोहरे हत्याकांड में नए खुलासे, आरोपी से की थी मृतका ने कोर्ट मैरिज
रायपुर के चर्चित दोहरे हत्याकांड में लगातार नये खुलासे हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि मृतका मंजू सिदार से आरोपी सैफ का पहले से ही संबंध था और दोनो ने कोर्ट में पहले से मैरिज कर ली थी।
कोर्ट मैरिज के बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया था इसके बाद से दोनों में रिश्ते को लेकर झगड़ा चल रही था, आरोपी घटना वाले दिन गोदावरी नगर पहुंचा जहां मंजू और उसकी बहन से आरोपी का विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दोनों बहनों की हत्या कर दी थी।
बता दें कि घटना में तीसरे आरोपी का भी फुटेज सामने आया है। तीसरे आरोपी ने हत्यारों को बाइक में लेकर भागने में मदद की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में रायगढ़ और रायपुर में छापेमारी कार्रवाई कर रही है।




