छत्तीसगढ़
जगदलपुर के हुंडई शो रूम गैराज में लगी आग, 4 गाड़ियां खाक
जगदलपुर स्थित हुंडई शो रूम के गैराज में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई, जिसमें चार कार जलकर खाक हो गये है।
बता दें कि बोधघाट थाने के नजदीक स्थित हुंडई शो रूम के गैरेज में खड़ी एक कार में आग लगी, जो पास खड़ी अन्य कारों तक फैल गई. इस तरह से एक-एक कर चार कारें जलकर खाक हो गई।
फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी भी मौके पर पहुंचे थे. आग लगने का कारण का पता नहीं चला है।




