छत्तीसगढ़
कोविड वैक्सीनेशन का रायपुर में नया रिकॉर्ड, शुक्रवार को लगे 27 हजार से अधिक टीके

रायपुर। राजधानी रायपुर में कोविड वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड बना है। शुक्रवार को 27 हजार से अधिक नागरिकों ने टीका लगवाया है। शुक्रवार तक जिले के 639956 नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है। दूसरे नंबर पर राजनांदगांव में 23866, तीसरे नंबर पर दुर्ग में 18794, चौथे नंबर पर बिलासपुर में 13159 और पांचवे नंबर पर बालोद में 11076 नागरिकों को शुक्रवार को कोविड का टीका लगाया गया है। बता दें कि राजधानी रायपुर में जारी टीकाकरण अभियान को गति देने जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है। कलेक्टर लगातार बैठक लेकर तेज गति से वैक्सीनेशन करने जोर दे रहे हैं। अधिकारियों को टीकाकरण अभियान के लिए जिम्म्मेदारियां सौंपी गई है।




