inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शर्मसार, शादी में आयी नाबालिग से 5 लोगों ने किया बलात्कार

बलरामपुर। बलरामपुर जिले से गैंगरेप की वारदात सामने आई है जहां शादी में आई नाबालिग के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप की कर वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी।

इस दौरान खुशी के मौके पर डांस किया। तभी कुछ लोगों की नियत लड़की पर बिगड़ गई। इसके बाद लड़की को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद 5 आरोपियों ने बच्ची को पकड़कर जंगल ले गए। जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पर कुसमी थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button