inh24क्राइमछत्तीसगढ़

शादी में आई लड़की के साथ किया दुष्कर्म , 5 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को दिया अंजाम

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले आये दिन बढ़ रहे हैं हालही में एक ही दिन में तीन अलग – अलग जिलों से दुष्कर्म की वारदात सामने आई हैं जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया हैं, शुक्रवार को कोंडागांव, मनेन्द्रगढ़, बलरामपुर में जहां शादी में आई नाबालिग के साथ दुष्कर्म 5 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

वही मनेन्द्रगढ़ में दो आरोपियों ने शादीशुदा महिला को शराब पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। वही एक अन्य मामले में आरोपी ने नाबालिग को शादी का सांझा देकर दुष्कर्म किया है। मामले का खुलासा लड़की के गर्भवती होने के बाद हुआ है।

बलरामपुर में शादी में गई नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्ची यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इस दौरान खुशी के मौके पर डांस किया। तभी कुछ लोगों की नियत लड़की पर बिगड़ गई। इसके बाद लड़की को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद 5 आरोपियों ने बच्ची को पकड़कर जंगल ले गए। जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत पर कुसमी थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तारा किया है। इनमें से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं।

मनेन्द्रगढ़ जिले के झगराखांड थाने इलाके में दो आरोपियों ने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दुष्कर्म से पहले महिला को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button