द कपिल शर्मा शो की ऐक्ट्रेस सुमोना मना रही, अपना सोलो बर्थडे, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली: ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) फेम एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को बताती रहती हैं कि वो अपनी लाइफ में क्या कर रही हैं. 24 जून को एक्ट्रेस का जन्मदिन था. एक्ट्रेस ने बड़े ही मजेदार ढंग से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अब उन्होंने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में वो काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रही है.
उदयपुर में हैं सुमोना
सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ने इंस्टाग्राम पर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने फैंस को अपनी सोलो ट्रिप के बारे में जानकारी दी है. सुमोना इन दिनों उदयपुर में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. सुमोना की तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो इस ट्रिप पर कितने मजे कर रही हैं.
सोलो ट्रिप पर हैं सुमोना
https://www.instagram.com/p/CQh5_iFLtou/?utm_source=ig_web_copy_link
सुमोना ने कही ये बात
सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ने आगे लिखा, अगर आपको अपनी सांस का पता है तो आप पूरी दुनिया को जानते हैं, और मैं धीरे-धीरे अपनी सांस को जान रही हूं. इस महामारी ने जिंदगी के मायने ही बदल दिए हैं. वो कहते हैं वक्त सब ठीक कर देता है और ऐसा होता है. जैसे ये बीता है इसने मेरे बगल की जमीन को हरा कर दिया है. मुझे मेरी खामियों को अपनाना सिखा दिया है. उन्होंने मेरा हिस्सा बना दिया है और अब मैं उन्हें पसंद करने लगी हूं.
सुमोना ने शेयर कीं शानदार तस्वीरें
सुमोना (Sumona Chakravarti) ने अपनी, रिसॉर्ट और अपने बर्थे केक की तस्वीर शेयर की है. उन्होंने अपनी एक पूल फोटो भी शेयर की है. इस पूल फोटो में वो पूरी तरह पानी में भीखी नजर आ रही हैं. सुमोना की सभी तस्वीरें शानदार हैं



