अगर आपके पास भी है एसबीआई का डेबिट या क्रेडिट कार्ड तो लग सकती है आपको बड़ी चपत, जानिए कैसे
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के पास अगर डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड है तो उन्हें काफी सचेत रहने की आवश्यकता है। मिली जानकारी के मुताबिक साइबर ठग ‘रिवार्ड प्वाइंट रिडेम्पशन’ के नाम पर कार्ड धारकों को चूना लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि SBI ने अपने सभी ग्राहकों को इस तरह के किसी भी कॉल या SMS से सावधान रहने को कहा है। एसबीआई ने ग्राहकों को सूचित किया है कि अगर 1800 या 1860 से शुरू होने वाले नंबर से कोई फोन कॉल आए तो अपने कार्ड की जानकारी बिल्कुल भी शेयर नहीं करें।
इसके अलावा बैंक ने ग्राहकों को ईमेल और सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब नहीं देने की भी चेतावनी जारी की है साथ ही किसी अनजान व्यक्ति से व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी शेयर नहीं करने का भी सुझाव बैंक की ओर से दिया गया है।
गौरतलब है कि EMI को रुकवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं, ऐसे में बैंक ग्राहकों को सतर्क कर रही है नहीं तो आपको बड़ी चपत लग सकती है। एसबीआई ने ग्राहकों को ठगों से से बचने के लिए सतर्क और जागरूक रहने को कहा है. ठग गिरोह वैरीफिकेशन के नाम पर पता, नाम, जन्मतिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करता है और उसके बाद आपको EMI के बारे में पूरी जानकारी देगा।
इसके अलावा उनसे संबंधित नियम और शर्तों के बारे में भी जानकारी देगा. इस प्रक्रिया के बाद आपको एक ऑनलाइन फॉर्म भेजने की बात कहकर आपसे क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी साझा करने की बात कहेगा. जैसे ही आप अपनी जानकारी देंगे आप ठगी का शिकार हो जाएंगे।

