छत्तीसगढ़ में कवर्धा पुलिस ने पुलिस की वर्दी में घूमने वाले एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकरी के अनुसार आरोपी चोरी की स्कार्पियो में नीली बत्ती लगाकर घूम रहा था और खुद को एसडीएम का ड्राईवर भी बता रहा था। पूरा मामला कोतवाली थाना कवर्धा का है।
यहां कोरबा निवासी रवि उर्फ धरमदास को पुलिस की वर्दी पहन ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कवर्धा में किराए के मकान में रह रहा था। कहा जा रहा है कि वह पहले भी नौकरी लगाने के नाम पर लोगों को ठग चुका है।




