छत्तीसगढ़
निजी अस्पतालों पर आयकर ने मारा छापा, छग के रायपुर और कवर्धा के अस्पतालों में हड़कंप
छत्तीसगढ़ के निजी अस्पतालों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि रायपुर के 2 और कवर्धा 3 अस्पतालों पर आयकर की टीम ने दबिश दी है।
मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने देर रात अस्पतालों में पहुंचकर मशीनों में इन्वेस्टमेंट की जांच और मरीजों के रिकार्ड निकाल रही है। कहा जा रहा है कि जांच में निजी अस्पतालों में करोडों की अनियमितता की संभावना जताई जा रही है। आयकर विभाग को टैक्स में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी।




