छत्तीसगढ़

IAS टामन सोनवानी होंगे अब मुख्यमंत्री के सचिव, जिम्मेदारी में बढ्ढोत्तरी

2004 बैच के आईएएस अफसर टामन सोनवानी अब मुख्यमंत्री के सचिव होंगे। अब तक वे विशेष सचिव थे अब राज्य सरकार ने उनकी जिम्मेदारी में बढ्ढोत्तरी करते हुए उन्हें सचिव स्तर पर अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

आपको बता दें कि वे विमानन विभाग के सचिव के साथ साथ एग्रीकल्चर डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी उन्ही पर रहेगी। इसके अलावा वे गन्ना आयुक्त भी रहेंगे।

गौरतलब है कि आईएएस सोनवानी कांकेर, नारायणपुर आदि जिलों में कलेक्टर रहे, वहीं सरगुजा में संभागायुक्त भी रहे। इस समय वे सीएम के विशेष सचिव के साथ साथ अन्य जिम्म्दारी भी संभाल रहे थे, लेकिन अब उन्हें पदोन्नत कर सचिव स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button