छत्तीसगढ़
हैदराबाद की घटना से देशभर में गुस्सा, दोषियों को सजा दिलाने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज महिला मण्डल रायपुर के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंटकर हैदराबाद की डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ हुई घटना के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने हैदराबाद की घटना के दोषियों को फांसी की सजा दी जाने और लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक कदम उठाने की मांग की। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमण्डल से कहा कि हैदराबाद जैसी घटनाएं न हों, इसके लिए समाज में जनजागरूकता लाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में जनजागरूकता लाने हेतु समाज के सभी वर्गों को अपना अहम भूमिका निभाना चाहिए। प्रतिनिधिमण्डल में छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज महिला मण्डल रायपुर की अध्यक्ष डॉ. संध्या तिवारी, सुनीता शर्मा, भारती किरण शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, सुषमा तिवारी और सुधा पाण्डे उपस्थित थीं।



