छत्तीसगढ़
राजधानी रायपुर में बढ़ता अपराध, फिर हुई चाकूबाजी युवक गंभीर
राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन की घटनाओं ने राजधानी वासियों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। ताजा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है जहां जीई रोड़ में अन्तर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल के पास चाकूबाजी का मामला सामने आया है।
बता दें कि रक्सेल गैंग ने यहां चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है. जिसमें पुरानी रंजिश के चलते सौरभ दास गुप्ता पर चाकू से वार किया गया. सौरभ को सीने के पास गंभीर चोटें आई हैं.पुलिस ने आरोपी ओम दुबे ओर रजत निषाद को गिरफ्तार कर चुकी है. तो वहीं मुख्य आरोपी विनय रक्सेल की खोजबीन जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी ओम दुबे, रजत निषाद को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी विनय रक्सेल अब भी फरार है।




