छत्तीसगढ़
अब स्मार्ट कार्ड से दांतो का इलाज संभव नही, छग सरकार ने जारी किया निर्देश
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्मार्ट कार्ड से इलाज में कई बदलाव किए हैं। शासन ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक अब स्मार्ट कार्ड के जरिए प्राइवेट अस्पताल में दांतों का इलाज नहीं कराया जा सकेगा।
बता दें कि सरकार ने दांतों के इलाज को स्मार्ट कार्ड योजना से बाहर कर दिया है। यदि मरीज अपने दांतों का इलाज कराना चाहते हैं तो वे मुफ्त इलाज के लिए शासकीय डेंटल अस्पताल जा सकते हैं।




