‘शक्ति’ के सेट पर एक बार फिर नजर आएंगी रुबीना दिलैक, देखे फोटो

एक लंबे ब्रेक के बाद रुबिना दिलैक मशहूर टीवी शो ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की में एक बार फिर दिखाई देने वाली हैं. हाल ही में रूबिना के कमबैक की खबरें आने के बाद उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे कंफर्म हो गया है कि वे सीरियल में जल्द ही दिखाई देंगी. रुबिना इन तस्वीरों में एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी के सदस्यों के साथ केक काटती हुई देखी जा सकती हैं. बता दे कि रुबिना दिलैक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है और फैन्स शो में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
READ ALSO – आलिया भट्ट के अंडर वाटर PHOTOSHOOT ने उड़ाई फैंस की नींद

रुबिना दिलैक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इन तस्वीरों को शेयर किया है. तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘और इस तरह एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी के कुछ सदस्यों द्वारा शक्ति के सेट पर मेरा स्वागत किया गया था’. इस कैप्शन के साथ रुबिना ने एक दिल इमोजी भी बनाया है. एक्ट्रेस की तस्वीरों को अभी तक सोशल मीडिया पर डेढ़ लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं, फैन्स कमेट्स के जरिये भी रुबिना पर अपना प्यार लुटा रहे हैं.
READ ALSO – शहनाज गिल ने आधी रात फैंस को दिया तोहफा, तस्वीर देख फैंस हुए दुखी
एक सोशल मीडिया यूजर ने रुबिना की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘आप दूसरों के लिए प्रेरणा हैं’. मिली जानकारी के अनुसार रुबिना दिलैक टीवी की मशहूर अभिनेत्री तो हैं ही, लेकिन बिग बॉस 14 की विजेता बनने के बाद उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की है. रूबिना के चाहने वालों की संख्या बिग बॉस के बाद काफी बढ़ी है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. आप को बता दे कि वर्क फ्रंट की तो हाल ही में रुबिना अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नेहा कक्कड़ के गाने ‘मरजानेया’ में नजर आई थीं.



